Showing posts with label स्कूल. Show all posts
Showing posts with label स्कूल. Show all posts

राज श्री पब्लिक स्कूल

इस समूह से सूचनाये प्रतीक्षा में है प्राप्त होने पर अपडेट की जायेगी

श्री चावो वीरो बालिका पी. जी. महाविद्यालय बगड़ जिला झुंझुनूं (राज.)

श्री चावो वीरो बालिका पी. जी. महाविद्यालय बगड़ जिला झुंझुनूं (राज.)




                    इस संस्था की स्थापना 1 जुलाई 2003 में श्री चावो वीरो शिक्षा सदन ट्रस्ट के तत्वावधान में हुई। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी रूँगटा, सचिव श्री नारायण कुमार जी रूँगटा और प्राचार्य श्री लक्ष्मण सिंह जी राठौड़ है। यह महाविद्यालय 125 छात्राओं से प्रारम्भ हुआ जिसमें आज 791 छात्राएं अध्ययनरत है। महाविद्यालय में कला एवं विज्ञान संकाय है। स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य चल रहे है। जिनमें छात्राओं की संख्या 120 है। महाविद्यालय में 16 विषयों की राजस्थान विश्वविद्यालय से मान्यता ली गई है। महाविद्यालय में कम्प्यूटर, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगशालाए आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित और राजस्थान विश्वविद्यालय के नॉर्मस के अनुसार है। जिनका जिला स्तर पर विशेष स्थान है।

                       2008 में राजस्थान विश्वविद्यालय में भूगोल में एम.ए. फाइनल में नम्रता खेतान का 10वा स्थान रहा। इसके अतिरिक्त प्रति वर्ष महाविद्यालय का राजस्थान विश्वविद्यालय में विशेष स्थान रहता आया है। महाविद्यालय के अधिकांश व्याख्याता यू.जी.सी. नॉर्मस के अनुसार है। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम निरन्तर श्रेष्ठ रहता हैं जहां तक फीस का प्रश्न है वहा तक झुंझुनूं जिले में इस महाविद्यालय की निजी महाविधालयो में सबसे कम फीस है। फिर भी महाविद्यालय द्वारा श्रेष्ठ अंक लाने वाली छात्राओं एवं जरूरत मंद छात्राओं को प्रतिवर्ष 2 लाख रुपये की छात्रवृति दी जाती है। समाज कल्याण विभाग से भी छात्राओं को प्रतिवर्ष करीब 2 लाख रुपये की छात्रवृति प्राप्त होती है। जरूरतमंद छात्राओं को महाविद्यालय से ड्रेस, पुस्तकें और उत्तर पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। बुक बैंक योजना के तहत महाविद्यालय से सभी छात्राओं को आवश्यक सभी पुस्तकें कीमत की 20 प्रतिशत पर उपलब्ध करवाई जाती है। बीस हजार रुपये की उत्तर पुस्तकें निःशुल्क वितरित की जाती है।

               महाविद्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय है जिसमें अनुभवी योग्य पुस्ताकालयाध्यक्ष है। जहां दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक करीब 20 प्रकार के पत्र पत्रिका आती है। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए बास्केट बॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, खोखो, टेबल टेनिस और केरमबोर्ड की सुविधा है। महाविद्यालय में 24 घण्टे बिजली-पानी की सुविधा है। महाविद्यालय में स्वंय का बोरवेल है तथा बिजली के लिए अतिरिक्त जनरेटर की सुविधा है। छात्राओं के पानी के लिए दो जगह वाटर-कूलर एवं फिल्टर पानी की व्यवस्था है। परिसर में कैटिंन की व्यवस्था है। महाविद्यालय में समस्त फर्नीचर सनमाइका का बना हुआ है। परिसर चारो ओर चार दीवारी से घिरा हुआ है और 24 घण्टे दो सुरक्षा कर्मी मैन दरवाजे पर रहते है।

                        महाविद्यालय का स्वंय का छात्रावास है जिसमें 14x14 के 65 कमरे है। जिनमें प्रत्येक कक्ष में 4 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। प्रत्येक कक्ष में दो पंखे, दो ट्यूब लाइट, चार अलमारी, चार कुर्सी तथा चार तख्तों की व्यवस्था है। छात्रावास में पर्याप्त बाथरूम है। 24 घण्टे बिजली पानी की व्यवस्था है। बिजली जाने पर जनरेटर की सुविधा है। छात्रावास में भोजन के लिए डाइनिंग हॉल है तथा महिला वार्डन है। दो महिला सफाई के लिए, मुख्य द्वार पर 24 घण्टे एक सुरक्षा कर्मी रहता है। छात्रावास में महिला कर्मी के अलावा अन्य किसी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। छात्रावास में छात्राओं को प्रतिदिन 3 टाइम नाश्ता 2 टाइम भोजन तथा महीने में 2 स्पेशल डाइट दी जाती है। सर्दीयों में नहाने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था है। छात्राओं के घूमने, खेलने के लिए पर्याप्त परिसर उपलब्ध है। छात्रावास की वार्षिक फीस 19000/- रुपये दो आसान किश्तों में 10000/- और 9000/- रुपये है। इस फीस में छात्रावास के समस्त खर्चे रहना, खाना आदि सब सम्मिलित है।

महाविद्यालय का फोन नम्बर - 01592.222200
प्राचार्य निवास - 01592.221047
छात्रावास के फोन नम्बर - 01592.221832




सेठ गंगाधर शिव भगवान् पटवारी महा विधालय

सेठ गंगाधर शिव भगवान् पटवारी महा विधालय

इस समूह से सूचनाये प्रतीक्षा में है प्राप्त होने पर अपडेट की जायेगी

श्री हनुमान बक्स गोगराज बगड़िया पब्लिक स्कूल

श्री हनुमान बक्स गोगराज बगडिया सी.से.पब्लिक स्कूल बगड़



श्री हनुमान बक्स गोगराज बगडिया सी.से.पब्लिक स्कूल बगड़ | शेखावाटी क्षेत्र का पहला अंग्रेजी माध्यम का अनोखा विधालय है | इस विधालय में छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ उनका कोमलता से कलात्मक विकास किया जाता है | इस विधालय का मुख्य उद्देश्य बच्चो का सर्वांगीण विकास करना है | यह विधालय दिल्ली जयपुर राजमार्ग पर पड़ता है | इसकी स्थापना 30 अगस्त 1984 को पद्म श्री शीश राम जी ओला के कर कमलों से हुआ |
शैक्षिक उपलब्धियां 


s.n. विधार्थी का नाम वर्ष कक्षा रेंक
1 मनिंदर  सैनी

1999 -2000X2nd
2 हेमंत जैन  1999 -2000X15th




  
खेल उपलब्धिया

क्र.स. छात्र का नाम खेल का नाम वर्ष स्तर
1 वीरेन्द्र जांगिड  हॉकी  1996 -97राष्ट्रीय
2 सुनील धायल हॉकी1996 -97राष्ट्रीय
3 सुरेश  पुनिया  हॉकी    1997 -98 राष्ट्रीय
4 मनप्रीत संधू बॉलीबाल 1997 -98राष्ट्रीय
5 बादल कटेवा लॉनटेनिश    2009 -10राष्ट्रीय

ट्रस्ट का नाम         :-     श्री गोगराज बगडिया चैरिटेबल ट्रस्ट
संचालक का नाम      :-     श्री राजकुमार बगडिया
निदेशक का नाम      :-     श्री आनन्दी लालपुरिया
सचिव का नाम       :-      श्री विक्रम सिंह शेखावत
प्रधानाचार्य का नाम    :-     श्री सुरेन्द्र सिंह राव
फोन न.             :-     01592-221588
छात्र छात्रा की संख्या   :-     326

श्री शास्त्री चिल्ड्रेन सेकंडरी स्कूल

इस समूह से सूचनाये प्रतीक्षा में है प्राप्त होने पर अपडेट की जायेगी

श्री सवरूप पब्लिक सेकंडरी स्कूल

इस समूह से सूचनाये प्रतीक्षा में है प्राप्त होने पर अपडेट की जायेगी

राजस्थान विधा मंदिर

इस समूह से सूचनाये प्रतीक्षा में है प्राप्त होने पर अपडेट की जायेगी

पीरामल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन

डॉक्टर मोहनलाल पीरामल चैरिटेबल ट्रस्ट बगड़ नगर में पिछले 75 वर्षों से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान करता आ रहा है| मुख्य रूप से यह संस्थान बालिकाओं की शिक्षा को समर्पित है| इसके द्वारा संचालित संस्थाएं एवं इनका प्रबंधन निम्न प्रकार से हैं-
संस्थाओं का प्रबंधन ट्रस्ट की प्रबंधकारिणी करती है -प्रख्यात पीरामल उद्योगपति घराने के इस ट्रस्ट की प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती अल्पना पीरामल चिनाई , श्री समीर एम० चिनाई एवं श्रीमती विजया एम० पीरामल हैं | द्वितीय प्रबंध की श्रंखला में सचिव श्री विकास उपाध्याय , प्रशासनिक अधिकारी श्री आर. एस. योग़ी एवं प्रबंधक श्री यू० एस. राठौड़ हैं|
इस ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थाओ का विवरण निम्न प्रकार है -

१. डॉक्टर मोहनलाल पीरामल गर्ल्स पी० जी० महाविद्यालय -
- इस संस्था की स्थापना 1997 में डॉक्टर मोहनलाल जी पीरामल ने की थी | वर्तमान में महाविद्यालय में -1002 बालिका अध्ययन रत है | महाविद्यालय के विज्ञान व कला के दो अलग-अलग छात्रावास है - रिहायशी छात्राओ क़ी संख्या - 350 है |राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रथम 50 मेरिट में लगातार विज्ञान छात्राओं ने 7 वीं 15 वीं पोजीशन अर्जित की हैं| बी० एस० सी० एवं बी० ऐ० क़ा 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ-साथ गुणात्मक रूप से हमेशा उत्कृष्ट परिणाम रहा है| महाविद्यालय में सत्र 2010-11में कला संकाय के पांच विषयों में पी० जी० कक्षाएं शुरू की गयी हैं| महाविद्यालय में प्राध्यापिकाओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है | यह संस्था जिले की बालिकाओं की विशिष्ट शिक्षा अपनी छात्र संख्या,ट्रस्टीज की अभिलाषा के अनुरूप मध्यम श्रेणी के परिवार द्वारा वहन की जा सकने वाले फीस , बालिका सुरक्षा एवं कुशल प्रबंधन के लिए प्रख्यात है.
यहाँ पर प्रिंसिपल डॉक्टर रेखा शर्मा अपनी सेवाएं दे रही है , जिन्हें बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य पद का 10 वर्ष एवं पी० जी० कक्षाओं का अध्यापन का 35 वर्षों का अनुभव है | संस्था के फ़ोन नंबर-01592-221680 (महाविद्यालय) 1592-221681 (प्राचार्य निवास)

२. पीरामल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( हिंदी माध्यम) - संस्थान की स्थापना सन 1930 में हुयी थी | इसमे अध्ययनरत छात्राओं की संख्या -850 है | संस्था के फ़ोन नंबर- 0159-221428 (स्कूल)01592- 221452 (निवास)

३- पीरामल गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल (अँग्रेजी माध्यम) -इस संस्था में अध्यनरत छात्राओं की संख्या 400 है | संस्था के फ़ोन नंबर-01592-222224(स्कूल) है | इस संस्था की प्रिंसिपल - श्रीमती प्रमोदिनी दुबे है | जिन्हें बालिका विद्यालय की प्राचार्य पद क़ा 20 वर्ष का अनुभव एवं अध्यापन का 35वर्ष का अनुभव है |
उपरोक्त संस्थाए राज्य सरकार शिक्षा विभाग द्वारा हाएली रेपुटेड संस्थाओं में शामिल है | छात्रावास में छात्राओं की संख्या हिंदी माध्यम 200 एवं अंग्रेजी माध्यम 130 है | छात्राओं की छात्रावास में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सुशासन,बौद्धिक एवं शारीरिक विकास एवं अध्ययन के लिए केवल राजस्थान राज्य में ही नहीं वरन सुदूर राज्यों में विख्यात है| अपने 100 प्रतिशत परिणामों के लिए प्रख्यात. संस्थान से प्रतिवर्ष अध्यन कर जाने वाली छात्रएं डाक्टर, इंजिनियर कोउर्सेस में सिलेक्ट होती हैं| स्कूली बालिका शिक्षा के लिए अपना विशिष्ट स्थान. खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रदर्शनियों ,स्काउट, स्कूल बैंड, निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम. सुसंस्कारित एवं विषयों में दक्ष अनुभवी प्रध्यापिकाएं-अध्यापिकाए. खेल के सभी ग्राउंड विद्यालय सीमा में उपलब्ध है |
4- पीरामल बालिका प्राथमिक विद्यालय- इस संस्था की स्थापना 1937 में गरीब तबके की छात्राओं की शिक्षा के लिए सेठ पीरामल जी ने स्थापना की थी | इस संस्था में वर्तमान में छात्रा संख्या -250 है | इसमें छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण की सुविधाए दी जाती है|

5- पीरामल बाल प्राथमिक विद्यालय - इस संस्था की स्थापना 1937 में की गयी | वर्तमान में छात्र संख्या- 260 है | इस विधालय में छात्रों को निःशुल्क शिक्षण की सुविधा है |

6- माखरिया पुस्तकालय - यह पुस्तकालय 1930 में स्थापित किया गया | सामाजिक सेवा एवं छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए, अध्ययन के प्रति रूचि जाग्रत करने, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए पत्र, पत्रिकायें, मैगजीन सन्दर्भ पुस्तकें उपलब्ध करवाता है | वर्तमान में इसमें 15000 दुर्लभ पुस्तकें तथा मासिक पाक्षिक दैनिक पत्र - पत्रिकायें है |

सौजन्य से - आर. एस. योगी (प्रशासक) ,
यु एस राठौड़ (प्रबंधक)

बिश्वम्भर लाल माहेश्वरी एजुकेशन ग्रुप

बी.एल. माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ (झुन्झुनू) राज.



Update :- ये संस्था दिनांक 01-04-2017 को बंद कर दी गयी है 
परिचय
                            बी.एल. माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ शेखावाटी क्षेत्र में प्राचीनतम एवं अत्यन्त प्रतिष्ठित संस्थान है। इसकी स्थापना स्वर्गीय सेठ बी.एल. माहेश्वरी ने सन् 1914 में प्राथमिक स्कूल के रूप में समाज के गरीब और आम लोगों तक शिक्षा प्रदान कराने के उद्देश्य से की थी। स्कूल के वर्तमान भवन का उद्घाटन 6 दिसम्बर 1931 में जयपुर के तत्कालीन महाराजाधिराज सवाई मानसिंहजी के कर-कमलों द्वारा हुआ था। सन् 1986 में बी.एल. पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) की स्थापना हुई। तीव्र प्रगति करते हुए विद्यालय सन् 1987 में उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ है। संस्थान के परीक्षा परिणाम सदैव उत्कृष्ट रहे हैं। सह-शैक्षिक क्षेत्र एवं खेलकूद में भी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां प्रशंसनीय रही हैं। संस्थान सदैव ही छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करने की दिशा में अग्रसर है।
मुख्य विशेषताएं
  •   विद्यालय को शिक्षा निदेशक, राजस्थान द्वारा उच्च प्रतिष्ठित (हाईरेपूटेड) वर्ग में रखा गया है।
  •   अनुभवी व योग्य अध्यापकों द्वारा अध्यापन कार्य, अर्न्तक्रियात्मक, दृश्य-श्रव्य तथा खेलकूद इत्यादि   के माध्यमों से शिक्षण कार्य शिक्षकों के विकास कार्यक्रम व कार्यशालाएं।
  •   श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम। मेधावी छात्रों की पहचान व मार्गदर्शन।
  •   भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व कृषि विज्ञान के लिए पूर्ण सुसज्जित प्रयोगशालाओं एवं कृषि फॉर्म (कृष्णा पार्क)।
  •   छात्रों के चहुंमुखी विकास हेतु 11.41 एकड़ में फैला विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल, फुटबाल, हॉकी ग्राउण्ड्स, रनिंग ट्रेक, मनोरंजन पार्क, झूला, स्लाइड एवं जिम की सुविधाओं सहित)।
  •   पूर्ण सुसज्जित एवं विकसित कम्प्यूटर प्रयोगशाला
  •   छात्रों एवं छात्राओं के लिए पृथक-पृथक छात्रावास एवं स्टाफ।
  •   अत्यन्त श्रेष्ठ छात्रावास सुविधाएं। पूर्ण सुसज्जित, स्वच्छ एवं हवादार कमरे, भोजन-कक्ष (डाइनिंग हॉल), आधुनिक रसोईघर, जेनेरेटर, वाटरकूलर्स, ट्यूबवेल, स्वास्थ्यवर्धक व पौष्टिक भोजन।
  •  शैक्षणिक परामर्श की सुविधाओं सहित।
  •  सह-शैक्षणिक योग्यताओं व व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न हॉबी क्लब (अभिरूचि क्लब)।
  •  जिला क्रिकेट संघ (राजस्थान क्रिकेट संघ) द्वारा संचालित क्रिकेट अकादमी।

हमारी संस्थाएं

  •  बी.एल. माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ (झुन्झुनू)
(सह-शैक्षिक, हिन्दी VI से XII तथा अंग्रेजी IX से XII दोनों माध्यमों में, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि विज्ञान आदि)

  •   बी.एल. माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बगड़ (झुन्झुनू)
(LKG से VIII तक अंग्रेजी माध्यम, सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम)

  •    बी.एल. माहेश्वरी प्राथमिक विद्यालय, बगड़ (झुन्झुनू)
(I से V तक हिन्दी माध्यम)

  •   बी.एल. माहेश्वरी बॉयज हॉस्टल, बगड़ (झुन्झुनू)
(अनुशासन, उत्तम भोजन, अभिभावकीय देखभाल का सुन्दर उदाहरण)

  •  बी.एल. माहेश्वरी गर्ल्स हॉस्टल, बगड़ (झुन्झुनू)
(छात्राओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित, कड़ी निगरानी में सुविधाओं से युक्त पृथक भवन)

  •    बी.एल. माहेश्वरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बगड़ (झुन्झुनू)
(समस्त खेलकूद सुविधाएं, जिम्नेस्टिक सहित। पूरे राजस्थान में सर्वोत्तम)

  •  श्रीमती सरस्वती बाई माहेश्वरी बाल क्रीडा केन्द्र, बगड़ (झुन्झुनू)
(चिल्ड्रेन पार्क)




संस्था प्रधान नाम पद पताटेलीफोन नं
 श्री जय प्रकाश शर्मा संगठन सचिव,बी.एल. माहेश्वरी एजुकेशन    फाउण्डेशन बी.एल. चौक, बगड़ 9314211907
श्री प्रमोद गंगवाल एकाउण्ट्स एक्जीक्यूटीव,


बी.एल. माहेश्वरी एजुकेशन    फाउण्डेशन,
बी.एल. चौक, बगड़ 01592-221782 ,9460541672
श्री नात्थूसिंह            प्रधानाचार्य ,बी.एल. उच्च माध्यमिक विद्यालय, बी.एल. चौक, बगड़ 01592 221423


01592 221458(नि.)
श्री प्रमेन्द्र सिंह            प्रधानाध्यापक, बी.एल. पब्लिक स्कूल मैन मार्केट, बगड़01592 221516


 9413936199
श्री उदय सिंह प्रधानाध्यापक, बी.एल. प्राथमिक विद्यालय शीतला मोहल्ला, बगड़ 9928353988
श्री रमाकांत शर्मा        अधीक्षक, बी.एल. माहेश्वरी बॉयज हॉस्टल बी.एल. चौक, बगड़ 01592 221457


9413936467
श्रीमती सुमन कटेवा    अधीक्षिका, बी.एल. माहेश्वरी गर्ल्स हॉस्टल बी.एल. चौक, बगड़ 01592.325469 01592.222214


सोजन्य से ,
श्री प्रमोद गंगवाल ,
(एकाउण्ट्स एक्जीक्यूटीव),
बी.एल. माहेश्वरी एजुकेशन फाउण्डेशन,



इतिहास के आईने से - बी.एल.स्कूल और फ़ुटबाल


शेखावाटी क्षेत्र में बसा, बगङ (जिला -झुंझुनूं ) कस्बा आजादी से पूर्व भी शिक्षा की दृष्टि से समृद्ध था | क्योंकि 1914 में ही सेठ बिश्वंभर लाल जी माहेश्वरी ने एक प्राथमिक विधालय की स्थापना की थी जिससे गरीब लोगों को भी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सके | १९३१ में सेठ बिश्वंभर लाल जी माहेश्वरी द्वारा तीन मंजिला विद्यालय भवन का निर्माण करवाया तथा हाई स्कूल तक शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की | सेठ जी छात्रों के सर्वागीण विकास पर बहुत ध्यान देते थे | सेठ जी को फुटबाल खेल से बहुत प्रेम था| जिसके कारण बगङ में 1944 में सेठ बिश्वंभर लाल चैलेंज शील्ड फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ |

वैसे आजादी से पूर्व ही बिश्वंभर लाल हाई स्कूल के श्री विष्णुदत्त शर्मा (आबूसर) का 1931 में राजपुताना स्टेट की फुटबॉल टीम में चयन किया गया | इनके साथ के श्री केशरीसिंह शेखावत श्री बृजमोहन चाण्डक फुटबॉल के बहुत अच्छे खिलाड़ियों मे गिने जाते थे |

1940 के लगभग श्री मगनसिंह तंवर (मांवडा ) जो कि बी ॰ एल ॰ स्कूल के खिलाड़ी थे, जो राजपूताना में फुटबाल की जानी मानी हस्ती थे | जिन्होंने भारत की तरफ से अफग़ानिस्तान में फुटबाल के मैच मे भाग लिया | इन्हीं के समकालीन श्री चन्द्र सिंह (नवलगढ़),हनुमान सिंह चौधरी (हनुमान पूरा),पृथ्वी सिंह (कूदान) वीरेंद्र सिंह राठौड़ (बगड़) बी.एल. स्कूल व बगड़ से राजपूताना में फुटबाल के प्रतिष्ठित खिलाड़ी रहे |1950 के दशक में बी.एल. विधालय की टीम के श्री मोहन लाल माखरिया,सवाई सिंह शेखावत व वीरेंद्र सिंह राठौड ने राज्यस्तर पर भाग लिया इन्ही के साथ अन्य श्री राधेश्याम दाधीच (बगड),भंवर लाल पुरोहित(बगड) सांवर मल मोरोलिया ,मोती लाल मोरोलिया, रामविलास रूंगटा , मूल सिंह शेखावत महावीर प्रसाद शर्मा ,नारायण लाल मीणा व सोहन लाल मीणा जाने माने राज्य स्तर के खिलाड़ी थे |

आजादी से पूर्व 1940 से 47 तक कैरोल फुटबाल टूर्नामैंट खेतडी रियासत द्वारा करवाए जाते थे | जिसमें भी बगड़ की फुटबाल टीम भाग लेती थी | इसी तरह सूरजगढ़ की श्री कृष्णा परिषद द्वारा फुटबाल ट्राफी का आयोजन किया जाता था जिसमें यह विधालय पांच वर्ष लगातार प्रथम रहा | पिछले कई दशकों में बी. एल. की फुटबाल टीम की राजपूताना में धाक रही है | 1960 के दशक में भी विधालय के केशवदेव पुरोहित ने राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की फुटबाल टीम में भाग लिया इन्ही के साथी श्री भगवती ओझा,नगेन्द्र दाधीच (भाई जी),मन्ना लाल शर्मा ,महावीर प्रसाद शर्मा ,बनवारी लाल बिजारणिया (लाकड) ,शिव भगवान अडीचवाल,नौरंग लाल झाझडिया ,रामेश्वर भेडिया,मुरारी लाल दाधीच (सभी बगड़) रामवतार ,गोविन्दराम (सूरजगढ़) एवं हनुमान सिंह ,मदन सिंह (कालीपहाडी) मग्न सिंह सुगन सिंह (जयपहाडी) फुटबाल के बहुत ही अच्छे खिलाड़ी थे |

श्री मुरारी लाल दाधीच बहुत ही जाने माने खिलाड़ी थे लेकिन मैच के दौरान धायल होने की वजह से राष्टीय स्तर पर भाग लेने से वंचित रह गए | सन 1960 से 60 के बीच में बी.एल. स्कूल ,बगड़ ने फुटबाल के नामी खिलाड़ी राज्य को प्रदान किये | इनमें श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ व कीर्ति अडीचवाल (बगड़) बहुत ही मंजे हुए खिलाड़ी थे | श्री भवानी सिंह राठौड़ (बगड़)विक्रम सिंह शेखावत कालीपहाड़ी ,महेंद्र बिजारणियां व विजय सिंह शेखावत ,मोहनलाल पुरोहित (बगड़)राजेन्द्र दाधीच (बगड़) ने राज्य स्तर पर फुटबाल मैच में भाग लिया तथा वर्तमान में बहुत अच्छे पदों पर कार्यरत है |

इसी दशक में कुछ अन्य जाने पहचाने खिलाड़ी श्री किसन लाल अडीचवाल ,गोपी राम शर्मा (मास्टर जी) केशरदेव पुरोहित (जूनियर) मोती सिंह शेखावत हीरानन्द बिजारणिया दलीप सिंह झाझडिया प्रहलाद राय गहलोत सीता राम दाधीच,राधेश्याम शर्मा जसरापुरिया ,शिव ओंकार सैन (खुडाना)माडूराम सैनी पीरामल मीना विधाधर (गाडाखेडा) सत्यनारायण दाधीच परमेश्वर शर्मा (पेच) मालीराम बिजारणिया (बगड़) मुस्ताक अली इस्लाम पुर सतीश ओझा भंवर लाल जोगी माखर रामस्वरूप भेडिया थे |

सेठ बिश्वंभर लालजी महेश्वरी का खेल से विशेष प्रेम होने की वजह से फुटबाल के इस खेल में इस क्षेत्र में ही नहीं वरन समूचे प्रांत में ही इस स्कूल की टीम सर्वोच्च रही | और जो स्कूल के खिलाड़ी थे वे खेल की बदौलत आज अच्छे पदों पर कार्य कर रहे है | बी. एल स्कूल और सेठ बिश्व्म्भर लाल जी महेश्वरी का ये योगदान आज बगड़ के लिए अमूल्य योगदान है | (लेखक . मुकुंद सिंह शेखावत ,बगड़ स्मारिका 2009 से सभार )