शिव ओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान

शिव ओंकार महेश्वरी तकनीकी संस्थान



                        शिव ओंकार महेश्वरी तकनीकी संस्थान की स्थापना सन 2004 में ज्योति महेश्वरी फाऊंडेशन द्वारा की गयी | यह ट्रस्ट बृहत्तर मुम्बई धर्मादा आयुक्त द्वारा पंजीकृत ट्रस्ट है | शिव ओंकार महेश्वरी तकनीकी संस्थान शेखावाटी क्षेत्र में नवयुवाओ को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण देकर सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है | सन 2007 में ज्योति महेश्वरी फाऊंडेशन के तत्वावधान में बगड़ में एक डिप्लोमा फार्मेसी महाविद्यालय भी आरम्भ किया गया है |
शिव ओंकार महेश्वरी तकनीकी संस्थान में "शिल्पकार प्रशिक्षण योजना " का क्रियान्वयन किया जाता है | इस योजनान्तर्गत राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद NCVT के निर्धारित पाठयक्रमो के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है | यह प्रशिक्षण प्राप्त कर अभ्यार्थी रोजगार /स्वरोजगार करने में सक्षम हो सकता है |

यह संस्थान 7 एकड़ के विशाल परिसर में सीकर लुहारू राजमार्ग पर स्थित है | आधुनिकतम प्रशासनिक भवन ,कर्मचारी आवास व छात्रावास की सुविधा के साथ साथ नई तकनीक के उपकरणों से लैस कार्यशाला भी है |

निर्धारित व्यवसाय ,प्रशिक्षण अवधि एवं शैक्षणिक योग्यता

व्यवसाय अवधि प्रवेश योग्यता
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोगार्मिंग असिस्टेंट 1 वर्ष 12 वीं
कंप्यूटर हार्डवेयर मैकेनिक 2 वर्ष

12 वीं
सिविल ड्राफ़्टसमैन 2 वर्ष 10 वीं
फीटर 2 वर्ष 10 वीं
इलेक्ट्रीशियन 2 वर्ष 10 वीं
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 2 वर्ष 10 वीं
रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मैकेनिक 2 वर्ष 10 वीं
डीजल मैकेनिक 1 वर्ष 10 वीं
ऑटो इलैक्ट्रिक व इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 6 माह 10 वीं
वेल्डर (गैस एवं इलैक्ट्रिक) 1 वर्ष 8 वीं
प्लम्बर मैकेनिक 1 वर्ष 8 वीं






No comments:

Post a Comment

आप यहां तक आ गए है तो दो शब्द जरूर लिखे |स्पैम से बचने हेतु टिप्पणी मोडरेशन किया हुआ | बहुत शीघ्र ही आपकी टिप्पणी यंहा दिखने लगेगी | |