पीरामल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन

डॉक्टर मोहनलाल पीरामल चैरिटेबल ट्रस्ट बगड़ नगर में पिछले 75 वर्षों से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान करता आ रहा है| मुख्य रूप से यह संस्थान बालिकाओं की शिक्षा को समर्पित है| इसके द्वारा संचालित संस्थाएं एवं इनका प्रबंधन निम्न प्रकार से हैं-
संस्थाओं का प्रबंधन ट्रस्ट की प्रबंधकारिणी करती है -प्रख्यात पीरामल उद्योगपति घराने के इस ट्रस्ट की प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती अल्पना पीरामल चिनाई , श्री समीर एम० चिनाई एवं श्रीमती विजया एम० पीरामल हैं | द्वितीय प्रबंध की श्रंखला में सचिव श्री विकास उपाध्याय , प्रशासनिक अधिकारी श्री आर. एस. योग़ी एवं प्रबंधक श्री यू० एस. राठौड़ हैं|
इस ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थाओ का विवरण निम्न प्रकार है -

१. डॉक्टर मोहनलाल पीरामल गर्ल्स पी० जी० महाविद्यालय -
- इस संस्था की स्थापना 1997 में डॉक्टर मोहनलाल जी पीरामल ने की थी | वर्तमान में महाविद्यालय में -1002 बालिका अध्ययन रत है | महाविद्यालय के विज्ञान व कला के दो अलग-अलग छात्रावास है - रिहायशी छात्राओ क़ी संख्या - 350 है |राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रथम 50 मेरिट में लगातार विज्ञान छात्राओं ने 7 वीं 15 वीं पोजीशन अर्जित की हैं| बी० एस० सी० एवं बी० ऐ० क़ा 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ-साथ गुणात्मक रूप से हमेशा उत्कृष्ट परिणाम रहा है| महाविद्यालय में सत्र 2010-11में कला संकाय के पांच विषयों में पी० जी० कक्षाएं शुरू की गयी हैं| महाविद्यालय में प्राध्यापिकाओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है | यह संस्था जिले की बालिकाओं की विशिष्ट शिक्षा अपनी छात्र संख्या,ट्रस्टीज की अभिलाषा के अनुरूप मध्यम श्रेणी के परिवार द्वारा वहन की जा सकने वाले फीस , बालिका सुरक्षा एवं कुशल प्रबंधन के लिए प्रख्यात है.
यहाँ पर प्रिंसिपल डॉक्टर रेखा शर्मा अपनी सेवाएं दे रही है , जिन्हें बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य पद का 10 वर्ष एवं पी० जी० कक्षाओं का अध्यापन का 35 वर्षों का अनुभव है | संस्था के फ़ोन नंबर-01592-221680 (महाविद्यालय) 1592-221681 (प्राचार्य निवास)

२. पीरामल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( हिंदी माध्यम) - संस्थान की स्थापना सन 1930 में हुयी थी | इसमे अध्ययनरत छात्राओं की संख्या -850 है | संस्था के फ़ोन नंबर- 0159-221428 (स्कूल)01592- 221452 (निवास)

३- पीरामल गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल (अँग्रेजी माध्यम) -इस संस्था में अध्यनरत छात्राओं की संख्या 400 है | संस्था के फ़ोन नंबर-01592-222224(स्कूल) है | इस संस्था की प्रिंसिपल - श्रीमती प्रमोदिनी दुबे है | जिन्हें बालिका विद्यालय की प्राचार्य पद क़ा 20 वर्ष का अनुभव एवं अध्यापन का 35वर्ष का अनुभव है |
उपरोक्त संस्थाए राज्य सरकार शिक्षा विभाग द्वारा हाएली रेपुटेड संस्थाओं में शामिल है | छात्रावास में छात्राओं की संख्या हिंदी माध्यम 200 एवं अंग्रेजी माध्यम 130 है | छात्राओं की छात्रावास में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सुशासन,बौद्धिक एवं शारीरिक विकास एवं अध्ययन के लिए केवल राजस्थान राज्य में ही नहीं वरन सुदूर राज्यों में विख्यात है| अपने 100 प्रतिशत परिणामों के लिए प्रख्यात. संस्थान से प्रतिवर्ष अध्यन कर जाने वाली छात्रएं डाक्टर, इंजिनियर कोउर्सेस में सिलेक्ट होती हैं| स्कूली बालिका शिक्षा के लिए अपना विशिष्ट स्थान. खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रदर्शनियों ,स्काउट, स्कूल बैंड, निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम. सुसंस्कारित एवं विषयों में दक्ष अनुभवी प्रध्यापिकाएं-अध्यापिकाए. खेल के सभी ग्राउंड विद्यालय सीमा में उपलब्ध है |
4- पीरामल बालिका प्राथमिक विद्यालय- इस संस्था की स्थापना 1937 में गरीब तबके की छात्राओं की शिक्षा के लिए सेठ पीरामल जी ने स्थापना की थी | इस संस्था में वर्तमान में छात्रा संख्या -250 है | इसमें छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण की सुविधाए दी जाती है|

5- पीरामल बाल प्राथमिक विद्यालय - इस संस्था की स्थापना 1937 में की गयी | वर्तमान में छात्र संख्या- 260 है | इस विधालय में छात्रों को निःशुल्क शिक्षण की सुविधा है |

6- माखरिया पुस्तकालय - यह पुस्तकालय 1930 में स्थापित किया गया | सामाजिक सेवा एवं छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए, अध्ययन के प्रति रूचि जाग्रत करने, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए पत्र, पत्रिकायें, मैगजीन सन्दर्भ पुस्तकें उपलब्ध करवाता है | वर्तमान में इसमें 15000 दुर्लभ पुस्तकें तथा मासिक पाक्षिक दैनिक पत्र - पत्रिकायें है |

सौजन्य से - आर. एस. योगी (प्रशासक) ,
यु एस राठौड़ (प्रबंधक)

No comments:

Post a Comment

आप यहां तक आ गए है तो दो शब्द जरूर लिखे |स्पैम से बचने हेतु टिप्पणी मोडरेशन किया हुआ | बहुत शीघ्र ही आपकी टिप्पणी यंहा दिखने लगेगी | |