बिश्वम्भर लाल माहेश्वरी एजुकेशन ग्रुप

बी.एल. माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ (झुन्झुनू) राज.



Update :- ये संस्था दिनांक 01-04-2017 को बंद कर दी गयी है 
परिचय
                            बी.एल. माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ शेखावाटी क्षेत्र में प्राचीनतम एवं अत्यन्त प्रतिष्ठित संस्थान है। इसकी स्थापना स्वर्गीय सेठ बी.एल. माहेश्वरी ने सन् 1914 में प्राथमिक स्कूल के रूप में समाज के गरीब और आम लोगों तक शिक्षा प्रदान कराने के उद्देश्य से की थी। स्कूल के वर्तमान भवन का उद्घाटन 6 दिसम्बर 1931 में जयपुर के तत्कालीन महाराजाधिराज सवाई मानसिंहजी के कर-कमलों द्वारा हुआ था। सन् 1986 में बी.एल. पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) की स्थापना हुई। तीव्र प्रगति करते हुए विद्यालय सन् 1987 में उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ है। संस्थान के परीक्षा परिणाम सदैव उत्कृष्ट रहे हैं। सह-शैक्षिक क्षेत्र एवं खेलकूद में भी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां प्रशंसनीय रही हैं। संस्थान सदैव ही छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करने की दिशा में अग्रसर है।
मुख्य विशेषताएं
  •   विद्यालय को शिक्षा निदेशक, राजस्थान द्वारा उच्च प्रतिष्ठित (हाईरेपूटेड) वर्ग में रखा गया है।
  •   अनुभवी व योग्य अध्यापकों द्वारा अध्यापन कार्य, अर्न्तक्रियात्मक, दृश्य-श्रव्य तथा खेलकूद इत्यादि   के माध्यमों से शिक्षण कार्य शिक्षकों के विकास कार्यक्रम व कार्यशालाएं।
  •   श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम। मेधावी छात्रों की पहचान व मार्गदर्शन।
  •   भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व कृषि विज्ञान के लिए पूर्ण सुसज्जित प्रयोगशालाओं एवं कृषि फॉर्म (कृष्णा पार्क)।
  •   छात्रों के चहुंमुखी विकास हेतु 11.41 एकड़ में फैला विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल, फुटबाल, हॉकी ग्राउण्ड्स, रनिंग ट्रेक, मनोरंजन पार्क, झूला, स्लाइड एवं जिम की सुविधाओं सहित)।
  •   पूर्ण सुसज्जित एवं विकसित कम्प्यूटर प्रयोगशाला
  •   छात्रों एवं छात्राओं के लिए पृथक-पृथक छात्रावास एवं स्टाफ।
  •   अत्यन्त श्रेष्ठ छात्रावास सुविधाएं। पूर्ण सुसज्जित, स्वच्छ एवं हवादार कमरे, भोजन-कक्ष (डाइनिंग हॉल), आधुनिक रसोईघर, जेनेरेटर, वाटरकूलर्स, ट्यूबवेल, स्वास्थ्यवर्धक व पौष्टिक भोजन।
  •  शैक्षणिक परामर्श की सुविधाओं सहित।
  •  सह-शैक्षणिक योग्यताओं व व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न हॉबी क्लब (अभिरूचि क्लब)।
  •  जिला क्रिकेट संघ (राजस्थान क्रिकेट संघ) द्वारा संचालित क्रिकेट अकादमी।

हमारी संस्थाएं

  •  बी.एल. माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ (झुन्झुनू)
(सह-शैक्षिक, हिन्दी VI से XII तथा अंग्रेजी IX से XII दोनों माध्यमों में, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि विज्ञान आदि)

  •   बी.एल. माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बगड़ (झुन्झुनू)
(LKG से VIII तक अंग्रेजी माध्यम, सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम)

  •    बी.एल. माहेश्वरी प्राथमिक विद्यालय, बगड़ (झुन्झुनू)
(I से V तक हिन्दी माध्यम)

  •   बी.एल. माहेश्वरी बॉयज हॉस्टल, बगड़ (झुन्झुनू)
(अनुशासन, उत्तम भोजन, अभिभावकीय देखभाल का सुन्दर उदाहरण)

  •  बी.एल. माहेश्वरी गर्ल्स हॉस्टल, बगड़ (झुन्झुनू)
(छात्राओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित, कड़ी निगरानी में सुविधाओं से युक्त पृथक भवन)

  •    बी.एल. माहेश्वरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बगड़ (झुन्झुनू)
(समस्त खेलकूद सुविधाएं, जिम्नेस्टिक सहित। पूरे राजस्थान में सर्वोत्तम)

  •  श्रीमती सरस्वती बाई माहेश्वरी बाल क्रीडा केन्द्र, बगड़ (झुन्झुनू)
(चिल्ड्रेन पार्क)




संस्था प्रधान नाम पद पताटेलीफोन नं
 श्री जय प्रकाश शर्मा संगठन सचिव,बी.एल. माहेश्वरी एजुकेशन    फाउण्डेशन बी.एल. चौक, बगड़ 9314211907
श्री प्रमोद गंगवाल एकाउण्ट्स एक्जीक्यूटीव,


बी.एल. माहेश्वरी एजुकेशन    फाउण्डेशन,
बी.एल. चौक, बगड़ 01592-221782 ,9460541672
श्री नात्थूसिंह            प्रधानाचार्य ,बी.एल. उच्च माध्यमिक विद्यालय, बी.एल. चौक, बगड़ 01592 221423


01592 221458(नि.)
श्री प्रमेन्द्र सिंह            प्रधानाध्यापक, बी.एल. पब्लिक स्कूल मैन मार्केट, बगड़01592 221516


 9413936199
श्री उदय सिंह प्रधानाध्यापक, बी.एल. प्राथमिक विद्यालय शीतला मोहल्ला, बगड़ 9928353988
श्री रमाकांत शर्मा        अधीक्षक, बी.एल. माहेश्वरी बॉयज हॉस्टल बी.एल. चौक, बगड़ 01592 221457


9413936467
श्रीमती सुमन कटेवा    अधीक्षिका, बी.एल. माहेश्वरी गर्ल्स हॉस्टल बी.एल. चौक, बगड़ 01592.325469 01592.222214


सोजन्य से ,
श्री प्रमोद गंगवाल ,
(एकाउण्ट्स एक्जीक्यूटीव),
बी.एल. माहेश्वरी एजुकेशन फाउण्डेशन,



2 comments:

  1. Shri D. N. Abrol, the former Headmaster of the School dedicated his life to the school and brought larels to it. Shri Andandi Lal Roongta, and later on several others from this school occupied eminent positions in All India Services. I am proud of being its student from 1955 - 58. The fond rememberance of many of my friends from there still lurks to my mind. Nareshji, congrats for launching this site so successfully. Glory to Bagar and glory to my alma mater, B. L. High School.

    ReplyDelete
  2. एक वक्त था जब बी. एल. स्कुल में पढना गर्व की बात हुआ करती थी. यह स्कुल दो पारियों में चलता था यहाँ एड्मिसन पाने के लिए सिफारिश लगानी पड़ती थी परन्तु अब स्थिति बिलकुल विपरीत होगई है अब विद्यार्थी यहाँ एड्मिसन पाने के लिए सिफारिश नहीं करवाता बल्कि स्कुल स्टाफ विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मान-मनुहार करतें है स्थिति इतनी खराब हो गई है की कभी दो पारियों में चलने वाले स्कुल की छात्र संख्या २००-३०० के बिच सिमट गई है Naresh Ji हो सकता है की आपने जब यह ब्लॉग लिखा हो तब स्थिति ठीक हो परन्तु वर्तमान में जो घटित हो रहा है उसे आप अपने ब्लॉग पर अपडेट कर अपने पाठकों को वास्तविकता से अवगत करावें ! बी. एल. शिक्षण संस्थान की एक स्कुल [बी. एल. प्राथमिक विद्यालय ] बंद हो चुकी है

    ReplyDelete

आप यहां तक आ गए है तो दो शब्द जरूर लिखे |स्पैम से बचने हेतु टिप्पणी मोडरेशन किया हुआ | बहुत शीघ्र ही आपकी टिप्पणी यंहा दिखने लगेगी | |